2024 calendar India festival

Indian Festivals and Calendar 2024 || Festive Season in India

2024 Calendar India Festival:

भारतीय त्यौहारों से आपका परिचय

भारत, जो अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है, कई त्योहारों का आयोजन करता है जो देश की समृद्ध विरासत और अनेकता में एकता को दर्शाते हैं। भव्य धार्मिक उत्सवों से लेकर क्षेत्रीय फसल उत्सवों तक, प्रत्येक घटना महत्वपूर्ण  महत्व रखती है। भारत (India), विविधता और रंग-बिरंगे त्योहारों का देश है, जहां पूरे वर्ष भर अनगिनत त्योहारों का आनंद लिया जाता है। वर्ष 2024 भी इस धारावाहिकता और सांस्कृतिक समृद्धि की भरपूर गवाही देने के लिए तैयार है, आईये जानते है Indian festivals and calendar 2024 के बारे में ,

मुख्य धार्मिक त्यौहार: (2024 calendar India Festival)

दिवाली या दीपावली 

दिवाली (Deepawali), रोशनी का त्योहार है यह  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीयों की पारंपरिक रोशनी, जीवंत रंगोली और मिठाइयों के आदान-प्रदान इस त्योहार को विशेष बनाते हैं। दीवाली हम राम जी के लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी के दिन के रूप में मानते हैं |

Diwali Date 2024  :  Tus ,29 अक्टूबर 2024 

होली

होली का त्यौहार को हम रंगो का त्यौहार भी कहते है, होली एक कलरफुल फेस्टिवल है जिस दिन सब पुराने भेद- भाव भूल कर मिल कर एक दूसरे को रंग लगाकर एवं मिठाई खिला कर सेलिब्रेट करते है | होली का त्यौहार दो दिन मनाया जाते है, जिसे छोटी होली या होलिका दहन भी कहा जाता है , यह  एक हिंदू त्योहार है जिसमें राक्षसी होलिका को जलाने का उत्सव मनाया जाता है, इस दिन एक जगह लकड़ी की होलिका को जलाया जाता है । यह त्यौहार  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह रंगों के त्योहार होली से एक दिन मनाया जाता है, अगले दिन होली मनाई जाती है |

Holi Date 2024  :

Holika Dahan : Sun, 24 Mar, 2024

Holi : Mon, 25 Mar, 2024

ईद

ईद-उल-फ़ित्र एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्योहार है जो मुसलमानों द्वारा रमज़ान महीने के अंत की खुशी और उत्सव के रूप में मनाया जाता है। रमज़ान महीने के दौरान मुस्लिम रोज़ाना  सुबह से शाम तक रोजा करते है जिसके बाद शाम को रोजा तोडा जाता है , ईद-उल-फ़ित्र एक धार्मिक और सामाजिक मिलन का मौका प्रदान करता है। यह त्योहार है जब  मुसलमान अपने दोस्तों और परिवार से मिलते हैं और खुशियों का हिस्सा बनते हैं।

ईद के दिन, लोग नए कपड़े पहनते हैं और मस्जिद जाकर नमाज़ पढ़ते हैं। इसके बाद, खानपान का आनंद लिया जाता है और लोगों के बीच मिठाई, और अन्य सामाजिक मिलन का कार्यक्रम होता है।

ईद-उल-फ़ित्र का अर्थ है “फ़ित्र की खुशी” या “रोज़ा का तोड़ना” और यह त्योहार समर्पण, शुक्राना, और भाईचारे की भावना को प्रमोट करता है। इस दिन को लोग दान करते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। यह एक सामाजिक सांस्कृतिक त्योहार है जो समृद्धि, समर्पण, और प्यार का संदेश लाता है।

Eid Date 2024  :

Evening of Tue, 9 Apr, 2024 – Wed, 10 Apr, 2024  (subject to the sighting of the moon )

नवरात्रि

नवरात्रि हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण नौ दिनों का त्योहार है जो आमतौर से सितंबर और अक्टूबर के बीच मनाया जाता है। यह त्योहार माता दुर्गा की पूजा के लिए विशेष है और इसमें नौ रूपों की पूजा का आयोजन किया जाता है। इन नौ  दिनों के त्यौहार में  में हर दिन  देवी के किसी रूप की पूजा की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है। इन नौ दिनों के दौरान महिलाएं और परिवार के सदस्य व्रत रखते हैं और धार्मिक गानों और भजनों के साथ देवी माता की आराधना करते हैं।

प्रतिदिन की पूजा में विशेष रूप  से रंग-बिरंगे फूलों की माला, चना, धनिया, कुमकुम, बाजार में बिकने वाले सुगंधित धूप, दीपक और नैवेद्य का आयोजन किया जाता है। महिलाएं सुन्दर  साड़ियों में सजीव रहती हैं और नृत्य और संगीत का आनंद लेती हैं।

नवरात्रि के अंत में, दशहरा के दिन दशहरा पूजा मनाई जाती है, जिसमें माता दुर्गा की मूर्ति को विदाई दी जाती है और रावण का पुतला जलाया जाता है, जिससे अच्छाई की बुराई पर जीत का संकेत होता है। यह त्योहार समृद्धि, शक्ति, और नई शुरुआत की शुभकामनाओं के साथ मनाया जाता है।

Navratri Date 2024  :

Thu, 3 Oct, 2024 – Sat, 12 Oct, 2024

क्षेत्रीय एवं सांस्कृतिक समारोह

पोंगल

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में, पोंगल फसल के मौसम का प्रतीक है। यह चावल की खेती का प्रतीक है | इसे चावल के साथ बनाए गए विशेष भोजन जिसे पोंगल कहा जाता है बनाने  की परंपरा के साथ मनाया जाता है |

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखती है क्योंकि यह लंबी रातों से उजले दिनों की ओर बदलाव का प्रतीक है। यह सूर्य की उत्तर की ओर यात्रा का उत्सव है, जो हमारे जीवन में गर्मी और प्रकाश लाता है।फसल के मौसम की शुरुआत में मनाया जाने वाला मकर संक्रांति किसानों की कड़ी मेहनत को भी प्रदर्शित करता है। यह तैयार फसल की ख़ुशी मानाने का समय है।

आकाश में चमकने वाली जीवंत पतंगों का उल्लेख किए बिना कोई भी मकर संक्रांति के बारे में बात नहीं कर सकता है। यह रंगों का एक उत्सव  है, क्योंकि परिवार और दोस्त छतों पर इकट्ठा होते हैं, और पतंगबाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।

Pongal and Makar Sankranti  Date 2024  :

Mon, 15 Jan, 2024 – Thu, 18 Jan, 2024

बैसाखी

मुख्य रूप से पंजाब में मनाई जाने वाली बैसाखी सिख नव वर्ष और फसल उत्सव का प्रतीक है।

Vaisakhi ( Baisakhi ) date 2024 : 13 April 2024

ओणम

केरल का फसल उत्सव, ओणम, फूलों की सजावट और पारंपरिक कला रूपों का एक शानदार दृश्य है। ओणम साद्य के भव्य
उत्सव, वल्लम काली नौका दौड़ आदि समारोह के द्वारा मनाया जाता है ।

Onam date 2024 :

Thu, 5 Sept, 2024 – Tue, 17 Sept, 2024

Scroll to Top
Hidden Treasures: Explore India’s 7 Least Populous States हनुमान द्वारा Lanka Dahan : अधर्म पर धर्म की विजय Top 5 Health and Fitness Trends in India AI and Technology Innovations in India Panchatantra : Bolne wali Gufa || चतुर सियार और शेर
Hidden Treasures: Explore India’s 7 Least Populous States हनुमान द्वारा Lanka Dahan : अधर्म पर धर्म की विजय Top 5 Health and Fitness Trends in India AI and Technology Innovations in India Panchatantra : Bolne wali Gufa || चतुर सियार और शेर